- Hindi News
- नकाबपोश युवकों ने मजूदरों को दी जान से मारने की धमकी
नकाबपोश युवकों ने मजूदरों को दी जान से मारने की धमकी
शामलोकलांगांव में दो बाइकों में सवार चार नकाबपोश युवकों ने मजदूरों को खेत छोड़ने की धमकी दी है। एेसा नहीं करने पर पिस्तौल से मारने की धमकी भी दी।
यह घटना बीती रात शामलो कलां निवासी किसान जगत सिंह के खेत में हुई। मामले की शिकायत जुलाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
शामलो कलां निवासी किसान जगत सिंह के खेत में गन्ना सफाई का काम चल रहा है। बीती रात काम करने के बाद कुछ लोग खेत में बने मकान में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन-चार नकाबपोश खेत में आए तथा दरवाजा खुलवाने के बाद मकान में सो रहे लोगों को तत्काल खेत छोड़कर जाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपियों ने अपनी बात नहीं मानने पर सभी को गोली से उड़ाने की धमकी दी। धमकी देने के बाद आरोपी अपनी एक मोटरसाइकिल खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। जुलाना थाना प्रभारी संदीप हुड्डा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
15जनवरी को जगत सिंह से मांगी थी 20 लाख की चौथ
बतादें कि शामलो कलां निवासी किसान जगत सिंह से 15 जनवरी को फोन कर 20 लाख की चौथ मांगी गई थी। मांग पूरी नहीं करने पर चौथ मांगने वाले ने जगत सिंह के बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।