पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकीय काॅलेज में छात्राओं को किया आरटीआई के प्रति जागरूक

राजकीय काॅलेज में छात्राओं को किया आरटीआई के प्रति जागरूक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | राजकीयमहाविद्यालय जुलाना के प्रांगण में महिला प्रकोष्ठ के तहत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रिटायर्ड प्रोफेसर एनसी वधवा मुख्य अतिथि रही और अध्यक्षता काॅलेज के प्राचार्य बलजीत सिंह ने किया। बुधवार को राजकीय काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि वधवा ने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण का महत्व बताया और इस व्यक्तित्व को जीवन में अपनाने को कहा। प्रोफेसर वधवा ने आरटीआई के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी बिंदू कुंडू, प्राचार्य बलजीत सिंह, डाॅ. नीरू, डाॅ. सुमिता आसरी और प्राध्यापक मौजूद रहे।