पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचीन शिव मंदिर में शुरू हुए जाप

प्राचीन शिव मंदिर में शुरू हुए जाप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | जुलानाके शिव मंदिर में ओम नम: शिवाय के जाप शुरू हो गए है मंदिर के पुजारी द्वारा महाशिवरात्रि तक सवा 2 करोड़ जाप पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। जुलाना का शिव मंदिर काफी प्राचीन है। पुजारी संदीप शर्मा, आचार्य धर्मबीर, आचार्य बीटू और देवेंद्र शर्मा दिन रात मंदिर में ओम नम: सिवाय के जाप जपेेंगे। सोमवार को इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर भाजपा की महिला मोर्चा प्रधान पुष्पा तायल और उनके पति नरेश तायल ने शिरकत की। पुष्पा तायल ने कहा कि ऐसे में लोगों में आध्यात्मिक एवं बौद्धिक विकास होता है। कार्यक्रम 17 फरवरी तक चलेगा। महाशिवरात्रि के दिन इस कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर मास्टर हरिश सैनी, युवा प्रधान धर्मेंद्र लाठर, मनोज सैनी, डाॅ. जयभगवान, ईश्वर ठाकुर उपस्थित रहे।