- Hindi News
- आॅल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की बैठक
आॅल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की बैठक
जुलाना. जुलानामें आॅल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन इकाई की बैठक हुई। इसमें 11 फरवरी को होने वाली बैठक में यूनियन के मांग पत्र पर विचार विमर्श करने का फैसला लिया है। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश लाठर ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकारें कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी करती रही है कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के प्रति गहरा रोष बना हुआ है। इसी को लेकर 11 फरवरी को जुलाना सब डिविजन में बैठक होगी। इस मौके पर राजेेंद्र लाइनमैन, प्रमोद, मंजीत, विनोद, कृष्ण, रामनिवास कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।