- Hindi News
- शिप्रा समूह का मेट्रो स्टेशन का मॉडल रहा प्रथम
शिप्रा समूह का मेट्रो स्टेशन का मॉडल रहा प्रथम
50 मीटर दाैड़ में अंजलि अव्वल
जुलाना |जेबीएम स्कूलमें खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कड़े मुकाबले में ऊंची कूद में सचिन प्रथम, नवनीत दूसरे तथा परमजीत तीसरे स्थान पर रहा। 50 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम, प्रियंका दूसरे तथा यशिका तीसरे स्थान पर रही। चम्मच दौड़ में सुरभि ने पहला, खुशी ने दूसरा प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रिले रेस में कांशी सदन ने पहला, नालंदा ने दूसरा तक्षशिला सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बॉल बॉक्स में विक्रम ने प्रथम, दीपक ने दूसरा तथा रूपेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्केटिंग में परीक्षा ने पहला, स्वाति ने दूसरा तथा आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था चेयरपर्सन बिमला लाठर शिक्षक मौजूद रहे।
जुलाना. रोहिलास्कूल में तीन दिवसीय कंस्ट्रक्शन वर्क क्लासेज में भाग लेते बच्चे।
जुलाना. दौड़में भाग लेते प्रतिभागी।
जुलाना | रोहिलासेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को तीन दिवसीय कंस्ट्रक्शन वर्क क्लाॅसेज का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने शिप्रा समूह के काम्पेक्ट मेट्रो स्टेशन और मंजीत समूह के न्यूक्लियर पावर प्लांट के मॉडल को प्रथम घोषित किया। इस तरह से रोहित खटकड़ ग्रुप की साइंस लैब अखिल तायल ग्रुप के पेट्रोल पंप को द्वितीय रहे।