- Hindi News
- भागवत कथा सुनने से मन में नहीं आते बुरे विचार
भागवत कथा सुनने से मन में नहीं आते बुरे विचार
जुलाना | कस्बेकी पुरानी अनाज मंडी में गो सेवा नारायण सेवा एवं समस्त नगरवासी द्वारा आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा को सुनने के लिए बुधवार को दूसरे दिन श्रद्धालु महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।
इस दौरान वृंदावन से आए कथावाचक रसिया बाबा महाराज द्वारा कपिललोपाख्यान सती चरित्र का व्याख्यान किया गया। उन्होंने अपील की कि कथा सुनने से मन शांत रहेगा और बुरे विचार नहीं आएंगे। देर शाम को पुरानी अनाज मंडी में ही पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा कृष्णलीला, श्रीकृष्ण राधा प्रेम का व्याख्यान किया गया।
जुलाना. भागवतकथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु महिलाओं की भीड़।
23 को लगेगा भंडारा
गोग्रास सेवा समिति ने बताया कि 16 से 24 सितंबर तक दोपहर को भागवत कथा होगी और शाम को श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। कृष्ण लीला में दौरान सुंदर-सुंदर झाकियां भी निकाली जाएंगी जो अदभुत अनोखी होंगी। भागवत कथा में 18 सितंबर को ध्रुव चरित्र एवं भक्त प्रहलाद चरित्र, 19 को श्रीराम जन्म एवं कृष्ण जन्मोत्सव, 20 को कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन लील एवं छप्पन भोग, 21 को महारास रुक्मिणी विवाह, 22 को सुदामा चरित्र एवं कथा विश्राम, 23 को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।