पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइनेंसर से चौथ मांगने के मामले में एक और गिरफ्तार

फाइनेंसर से चौथ मांगने के मामले में एक और गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदिनों फाइनेंसर को धमकी देकर एक लाख 42 हजार रुपए की चौथ वसूलने के अारोप में पुलिस ने देशखेड़ा निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी जतिन उर्फ धौला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और पूछताछ कर रही है।

फाइनंेसरसतीश से वसूले 1.42 लाख रुपए की चौथ : करसोलारोड पर रहने वाले फाइनेंसर सतीश ने दससि तंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कुछ दिन पूर्व तीन बदमाशों ने उसे धमकी देकर 1.42 लाख रुपये की राशि वसूली थी और अपनी जान का खतरा बताया था। पुलिस ने सतीश की शिकायत पर जुलाना निवासी जतिन उर्फ धौला को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने पिस्तौल सहित जतिन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने के बाद खुलासा हुआ कि उसने शादीपुर निवासी मनजीत तथा गांव देशखेड़ा निवासी अनिल के साथ मिलकर फाइनेंसर सतीश से चौथ वसूली थी। जबकि जतिन तथा मनजीत जुलाना में मिष्ठान भंडार संचालक गणेश और पड़ोसी गांव राजगढ़ निवासी अमित की हत्या में शामिल थे। घटना के बाद से आरोपी फरार था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।