एक गली में सीवर पाइप लाइन दबाना ही भूल गया विभाग, ग्रामीणों में रोष
शादीपुरगांव के वार्ड 1 की एक गली में जलापूर्ति विभाग सीवरेज के पाइप लाइन ही दबाना भूल गया है। विभाग की इस लापरवाही के चलते वार्ड 1 में सीवरेज के गंदे पानी से फैली बदबू से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी पाइप लाइन नहीं दबाई जा रही है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष है।
जुलाना-शादीपुर में सीवर लाइन दबाने का कार्य पूरा हुए कई माह बीत चुके हैं। सीवर लाइन को विभाग द्वारा चालू भी कर दिया गया है। लोगों को सीवर के कनेक्शन भी विभाग ने दे दिए हैं। सीवर चालू होने के कुछ माह बाद ही शादीपुर के वार्ड 1 में सीवर ओवरफ्लो हो गया। सीवर ओवरफ्लो की शिकायत विभाग को दी गई। ग्रामीण सुमित, मन्नू, टेकराम, नितेष, अमित सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण उनको अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर विभाग अपना काम सही तरीके से करता और पाइप लाइन दबा देते तो उन्हें यह दिक्कत नहीं आती। विभाग को दो सप्ताह से वह पाइप दबाकर सीवरेज व्यवस्था ठीक करने की गुहार लगाई जा रही है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन पाइप लाइन दबाकर सीवरेज व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।
^शादीपुर के वार्ड 1 में एक मैनहोल से दूसरे मैनहोल तक कुछ फुट तक पाइप लाइन नहीं दबाने की शिकायत मेरे पास आई है। जल्द ही पाइप लाइन दबाकर सीवरेज व्यवस्था ठीक करवा दी जाएगी। -जगदेवमोर, एसडीओ, जलापूर्ति विभाग जुलाना।
जुलाना. सीवरमें नहीं दबाई पाइप लाइन दिखाते हुए ग्रामीण।