पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोसाईखेड़ागांव के समीप सोमवार शाम को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुुलिस ने घायल की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गांव पेगां निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर जुलाना से गांव की तरफ लौट रहा था। उसी दौरान गांव गोसाईखेड़ा के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।