पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने किया प्रदेश का विकास : सुरजेवाला

कांग्रेस ने किया प्रदेश का विकास : सुरजेवाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाकेलोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए अनेक कार्य किए हैं। किसानों की जमीन नीलाम करने तथा किसानों की गिरफ्तारी जैसे काले कानून समाप्त किया। किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली सप्लाई की गई। फसलों का उचित भाव दिलवाया। सूखे जैसे हालातों के बावजूद किसानों की फसलें अच्छी है।

सोमवार को रणदीप सिंह सुरजेवाला चक-छौत एवं बाबा लदाना गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चक-छौत गांव में 2.4 करोड़ तथा बाबा लदाना गांव में 17 करोड़ से अधिक धनराशि के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि इलाके के जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने इलाके के नवनिर्माण का कार्य किया है। इलाके में 15 समुदायों को चौपालों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र में साढ़े सात हजार गलियों का निर्माण करवाया गया है। दो हजार चौपालें बनवाई गई हैं। इस इलाके में परिवहन की सुविधाओं में इजाफा करते हुए विभिन्न सड़कों का निर्माण किया। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि जिला के गांव गढ़ी पाड़ला में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चालक प्रशिक्षण संस्थान इस क्षेत्र के युवाओं को अतंरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। यह संस्थान गांव द्वारा नि:शुल्क प्रदान की गई 15 एकड़ भूमि में 17 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से हरियाणा सरकार तथा अशोक लेलैंड द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किया गया है।

इस संस्थान के स्थापित होने से कैथल गुणात्मक चालक प्रशिक्षण के क्षेत्र में भारत के मानचित्र पर अपना विशिष्ट स्थान बनाने में सफल होगा। जिला परिषद की सदस्य के पति सुभाष वाल्मीकि ने इनेलो छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इस अवसर पर पूर्व बाबा लदाना के पूर्व सरपंच कृष्ण, रामेश्वर बाबा लदाना, रामलाल कश्यप, धर्मा हरिजन, सरपंच सुरेश, सुभाष, जोरा सिंह, पूर्व सरपंच महावीर, मंजीत सिंह, बीरबल प्रजापति, सतपाल, जीता सैनी, रोशन अली, चक्क-पाड़ला के जरनैल सिंह, गुरदीप सिंह, दलजीत सिंह, सरपंच कुलवंत, सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।