पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिले शिकवे भुलाकर विरोधियों को हराने का लिया संकल्प

गिले-शिकवे भुलाकर विरोधियों को हराने का लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानेतासुरेश गर्ग नौच के समर्थकों की बैठक सोमवार को जाखौली अड्डा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता सुरेश गर्ग ने की, जिसमें कैथल से भाजपा प्रत्याशी राव सुरेंद्र सिंह मौजूद थे। बैठक में उपस्थित नेताओं ने सभी गिले-शिकवे दूर कर विधानसभा चुनावों में विरोधियों को हराने का संकल्प लिया। दूसरी सोमवार को भाजपा प्रत्याशी ने ढांड रोड पर अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इससे पहले हवन-यज्ञ किया गया। उधर, मुंदड़ी में कांग्रेस को उस समय झटका लगा जब कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रचार सचिव कर्मवीर मुंदड़ी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक गौड़ सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा उम्मीदवार राव सुरेंद्र सिंह का समर्थन किया। वहीं भाजपा को कैथल में उस समय भारी सफलता मिली जब व्यापार सैल राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अशोक गोयल ने भी राव सुरेंद्र का समर्थन कर दिया।