- Hindi News
- बलवंती की छात्राओं ने खो खो में मारी बाजी
बलवंती की छात्राओं ने खो-खो में मारी बाजी
गांवशेरगढ़में चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में ब्लाक के सभी स्कूलों की टीम ने हिस्सा लिया। खो-खो में बलवंती के भारत पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रतियोगिता जीत ली। स्कूल के मुख्याध्यापक अनिल राज राणा संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बलवंती की टीम ने हरसौला की टीम को हराया। 100 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़ में स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लांग जंंप हाई जंप में हरदीप दूसरे स्थान पर रही। कैरम बोर्ड में तनू दूसरे पेंटिंग में आयुष कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्याध्यापक ने सभी छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर कसेच जसवीर, सतीश सिरोही, कर्ण सिंह, सतीश राजराणा, दीपक शर्मा प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
कैथल | अपनेअपने इनाम के साथ विजेता खिलाड़ी।