- Hindi News
- कॉमनवेल्थ में रजत विजेता ललित को किया सम्मानित
कॉमनवेल्थ में रजत विजेता ललित को किया सम्मानित
कॉमनवेल्थगेम्समें रजत पदक विजेता एवं काॅलेज छात्रा ललिता के सम्मान में एक समारोह का आयोजन आरकेएसडी काॅलेज में सोमवार को किया गया, जिसमें ललिता का काॅलेज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रजत पदक जीतकर ललिता ने अपने माता-पिता, कालेज और देश का नाम रोशन किया है।
ललिता ने ग्लास्गो (स्कॉटलैंड 2014) में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स की रेसलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। काॅलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सतीश बंसल, सुनील चौधरी, प्राचार्य एसबी गोयल सहित पूरे काॅलेज ने उन्हें बधाई दी। कालेज द्वारा सम्मानित किया गया। ललिता ने बताया कि अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय में लगातार दो बार गोल्ड मेडल, जूनियर एशियाड चैंपियनशिप 2013 कजाकिस्तान में ब्राउन मेडल, जूनियर एशियाड चैंपियनशिप 2014 मंगोलिया में ब्राउन मेडल जीते हैं।