पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जींद से चुराई बाइक बेचने कैथल आए दो गिरफ्तार

जींद से चुराई बाइक बेचने कैथल आए दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइमब्रांचने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो चोरीशुदा बाइक बरामद की है। एक बाइक जींद से चुराकर कैथल बेचने के लिए रहे थेे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और तीसरे साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

सीआईए पुलिस के एएसआई रमेश चंद्र की टीम जब विश्वकर्मा चौक के पास गश्त नाकाबंदी किए हुए थे, उसी समय सीवन की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उन्हें देखकर सकपका गए। इससे उन पर शक हुआ। चेकिंग के दौरान उनसे बाइक अपनी होने का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ करने पर उनकी पहचान गांव सीवन निवासी सतबीर उर्फ काला महेंद्र के रूप में हुई।

पुलिस ने मौके पर ही मोबाइल फोन द्वारा जिपमेट पर बाइक को चेक किया तो यह बाइक जींद शहर से चोरीशुदा पाई गई, जिस बारे नौ नवंबर 2013 को जींद में मामला दर्ज हुआ था। दोनों आरोपियों ने कबूला कि यह बाइक उनके एक साथी ने उनको बेचने के लिए दी थी और वे कैथल में बाइक बेचने रहे थे। दोनों को गिरफ्तार पूछताछ करने पर आरोपी सतबीर के सीवन स्थित वर्कशॉप से एक अन्य चोरीशुदा बाइक भी बरामद की।