पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"चाची ताइयों कर लो नोट 15 अक्टूबर को पाइयो वोट\'

\"चाची-ताइयों कर लो नोट 15 अक्टूबर को पाइयो वोट\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाताओंकोउनके मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक बनाने का चलाया जा मुहिम अब अपने चरम पर है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूचना एवं जन संपर्क विभाग की टीमें अपने प्रचार कार्यक्रमों के साथ-साथ अब नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

चाची-ताइयो कर लो नोट, 15 अक्टूबर को पाइयो वोट नाम से तैयार इस नुक्कड़ नाटक ने वोट डालने के संदेश के साथ-साथ जन मानस को कलाकारों के चुटीले अंदाज ने भी खूब रिझाया है।

यह कलाकार विभाग की वीडियो वैन से निकलकर गांव के किसी भी नुक्कड़ पर यह नाटिका प्रभू की अराधना से शुरू कर देते हैं और देखते ही देखते उनके आसपास ग्रामीण महिलाओं पुरूषों की भीड़ इक्ट्ठा हो जाती है। कलाकार अपना नुक्कड़ नाटक प्रारंभ करते हैं, जिसमें तीन-तीन चरित्र अलग-अलग कलाकारों द्वारा निभाए जाते हैं, जो आपस में चुनाव में खड़े उम्मीदवारों द्वारा खाने और पीने का सामान उपलब्ध करवाने की बात को लेकर चर्चा करते हैं। फूला और रामफल इंतजार कर रहे हैं कि कब नत्थू आए और उनके लिए किसी प्रत्याशी की टीम से दारू और पकौड़े लेकर आए, इतने में नत्थू भागता हुआ फुली हुई सांस के साथ आता है और कहता है कि भागो-भागो पुलिस की रेड पड़ गई।

बीरबांगडा में निकाली जागरुकता रैली

राजौंद| राजकीयउच्च विद्यालय बीरबांगड़ा के छात्रों ने मतदान को लेकर जागरुकता रैली निकाली। रैली को स्कूल की मुख्य शिक्षिका शशी किरण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थी लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक करते हुए वापस विद्यालय पहुंचे। किरण ने कहा कि रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्रत्येक युवा का फर्ज बनता है कि आम जन मानस को मतदान के प्रति जागरूक करे। लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाकर मतदान के दिन शत प्रतिशत मतदान करवाकर राष्ट्रहित में अपना समझदारी का परिचय दें। मतदान दिवस के दिन सभी मतदाता मतदान केंद्र पर जाकर अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल करके वोट की मशीन का बटन दबाकर दे। जो सच्चा, ईमानदार स्वच्छ छवि का नुमाइंदा हो उसे ही चुने। इस दौरान सुरेश, रजनेश, रजनी, शीला, राममेहर, राजीव राणा, सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।

कैथल | ब्राह्मणधर्मशाला में रागणी के माध्यम से लोगों को वोट के लिए जागरूक करते लोग सम्पर्क विभाग के कलाकार