पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चारों विधानसभा क्षेत्रों में 17 नामांकन रद्द किए

चारों विधानसभा क्षेत्रों में 17 नामांकन रद्द किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाआम चुनाव प्रक्रिया में सोमवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। चारों विधानसभा क्षेत्रों में 17 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एनके सोलंकी ने बताया कि कैथल में पांच नामांकन रद्द हुए हैं, जिनमें इनेलो के प्रत्याशी कैलाश भगत की कवरिंग उम्मीदवार राजरानी, भाजपा के सुरेंद्र की कवरिंग उम्मीदवार प्रियंका तंवर, निर्दलीय सुरेंद्र कुमार राष्ट्रीय आर्य राजसभा के देशराज सीए सतीश सिंघल आजाद उम्मीदवार शामिल हैं। पूंडरी के कांग्रेस प्रत्याशी के कवरिंग पनमेश्वरी देवी, भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग अमित शामिल थे। कलायत के छह नामांकन रद्द हुए, जिसमें राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के रोहताश, राष्ट्रीय आर्य राजसभा के सुरेश तथा कवरिंग प्रत्याशियों में कांग्रेस प्रत्याशी की कवरिंग अनिता मान, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की कवरिंग सरबती, हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी की कवरिंग मेवा देवी, समस्त भारतीय पार्टी के कवरिंग कुलदीप शामिल हैं। गुहला विधानसभा क्षेत्र में रद्द किए गए नामांकन पत्रों में अंजली पुत्री बुटा सिंह, सुरजीतो प|ी कुलवंत, ज्ञान सिंह पुत्र दिल्लू राम तथा ऊषा रानी प|ी नरेश कुमार शामिल हैं।