पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन नहीं मिलने पर जिलेभर के चौकीदारों ने किया प्रदर्शन

वेतन नहीं मिलने पर जिलेभर के चौकीदारों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे संघर्ष

भास्करन्यूज | कैथल

जिलेभरकेचौकीदार अपनी मांगों को लेकर हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। चौकीदारों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। अध्यक्षता ग्रामीण चौकीदार सभा के प्रदेशाध्यक्ष कलीराम ने की। इस पश्चात चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कलीराम ने बताया कि सरकार चौकीदारों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में कहा था कि किसी भी चौकीदार को हटाया नहीं जाएगा। इसके बावजूद चौकीदारों को बिना नोटिस दिए हटाया जा रहा है। ज्यादातर चौकीदारों को तीन माह से वेतन भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जिले भर के चौकीदारों ने 19 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया था। डीसी ने आश्वासन दिया था कि अगर दूसरे जिलों में ६० वर्ष से ऊपर आयु के चौकीदारों को नहीं हटाया जा रहा तो आपको भी नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद भी तो हमें प्रशासन की तरफ से कोई जबाव मिला है और ही हमें वेतन मिला है।

राजौंद ब्लाॅक के उपाध्यक्ष दीवाना राम ने कहा कि हमारा वेतन तीन माह से सरकार ने बंद कर दिया है। जब वे वेतन लेने के लिए अधिकारियों के पास जाते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि सरकार ने 60 आयु वर्ग से ऊपर वाले चौकीदारों को हटा दिया है। वे सरकार के आदेश दिखाने लगते हैं। जबकि इस बारे में चौकीदारों को नोटिस भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि गांवों में चौकीदार उसी व्यक्ति को लगाया जाता था जिस पर चरित्र के प्रति पूरी गांव की सहमति हो। चौकीदारों का समय-समय पर सरकारों ने वेतन बढ़ाया। अब चौकीदारों को 3500 रुपए मिल रहा है। चौकीदार न्यूनतम वेतन 8100 की मांग कर रहे हैं। चौकीदार नहर का पानी, कोर्ट केस पुलिस जांच में गांव की तरफ से पूरा सहयोग करते रहे हैं।

नए पुराने एक्ट में है बहुत अंतर

पंजाबएक्ट के तहत चौकीदारों की नियमित भर्ती होती थी। इस भर्ती में 40 से 50 आयुवर्ग के लोगों को ही शामिल किया जाता था। तहसीलदार चौकीदार को गांव की सहमति पर ही नियुक्त करता था। उन्हें प्रति घर पांच रुपए हर महीने वेतन मिलता था, लेकिन हरियाणा के नए एक्ट में चौकीदारों के कार्यकाल पर भी पाबंदी लग गई। नए एक्ट में चौकीदार की भर्ती के लिए कम से कम उम्मीदवार आठवीं पास होने की शर्त रख दी है