डीईओ ने जांची स्कूल की स्वच्छता
कैथल|सोमवार कोडीईओ कैथल ने गांव शेरगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता को जांचा। डीईओ सतीश राणा ने बताया कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में सफाई अभियान चलाया हुआ है, जिससे सभी स्कूलों में साफ सफाई रखने के आदेश हैं ताकि बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा सके और किसी भी प्रकार की बीमारियों से छात्रों को बचाया जा सके। स्कूल अध्यापकों द्वारा बच्चों को साफ सफाई की जानकारियां दी जा रही हैं। इसके तहत वे स्कूल के साथ साथ अपने आप घरों की भी सफाई रखेंगे। डिप्टी डीईओ शमशेर सिंह सिरोही ने कहा कि सफाई हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। स्वस्थ व्यक्ति के पास स्वस्थ मन और तन होगा, तभी वे अपने सभी कार्यों को पूर्णत कर पाएगा। प्राचार्य सुरेश गुलशन स्कूल स्टाफ ने उनके द्वारा करवाएं गए कार्यों की जानकारी दी। मौके पर ईश्वर सिंह मान, प्राध्यापक डाॅ. अशोक भट्ट, बलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, सोनल ढांडा, सुनील नैन, पिंकी, रामफल मान मौजूद थे।