- Hindi News
- राजपूत समाज ने फूंका भाजपा नेताओं का पूतला
राजपूत समाज ने फूंका भाजपा नेताओं का पूतला
निसिंग | करनाल-कैथलरोड स्थित गुरुद्वारा चौक पर टिकट आबंटन के मामले में भाजपा नेताओं द्वारा राजपूत समाज की अनदेखी को लेकर सैकड़ों युवाओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा का पुतला फूंककर रोष जताया।
इससे पहले युवाओं ने श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में हलका के कई गांवों से पहुंचे समाज के युवा साथियों के साथ एक बैठक की। बैठक में युवाओं ने विस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का खुलकर विरोध करने का फैसला लेते हुए समाज विरोधी पार्टी बताया। उन्होंने मंदिर से गुरुद्वारा चौक तक दोनों नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका कहना था कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत में राजपूत समाज के लोगों ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। मौके पर रजत बरास, रिंकू अमुपूर, प्रमोद बरास, लक्की निसिंग, विपिन कोयर, अनुज कोयर, गौरव सगा, कुंदन निडाना, मोहन गोंदर, आशू गुनियाना, मोहित सांभली, कपिल निगदू, रविंद्र निसिंग, रमन कुमार, प्रविंद्र गोंदर आिद मौजूद रहे।
निसिंग. गुरुद्वाराचौक पर भाजपा नेताओं का पुतला फूंकते राजपूत समाज के लोग।