पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ये मोतियों की माला नहीं, मकड़ी के जाले पर ओस की बूंदे हैं...

ये मोतियों की माला नहीं, मकड़ी के जाले पर ओस की बूंदे हैं...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छाएगी धुंध मौसम हो सकता है खराब

कैथल |पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखा। बुधवार को सुबह 11 बजे तक शहर में धुंध छाई रही। कैथल में मकड़ी के जाले पर जमा ओस की बूंदें। फोटो: जसविंद्र सिंह

इस बार ठंड लेट पड़ी है। सर्दी के सीजन में बरसात भी नहीं हुई है। ठंड पडऩे से गेहूं की फसल को फायदा होगा। जितनी ज्यादा ठंड पड़ेगी गेहूं की फसल उतनी ही ग्रोथ करेगी। उत्पादन भी रिकाॅर्ड तोड़ होगी।

धान अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अधितम तापमान 21.5 न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात को भी धुंध छा सकती है और मौसम खराब हो सकता है।

बुधवार को गहरी धुंध छाई रही। गहरी धुंध के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहाड़ों में बर्फबारी बरसात के कारण मैदानी क्षेत्र में भी ठंड बढ़ गई है। रात को काफी ठंड पड़ी और दिन में 11 बजे तक धुंध छायी रही। गुरुवार को भी धुंध छा सकती है और बादल छा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...