देह व्यापार के मामले में पांच आरोपियों को भेजा जेल
देहव्यापारके मामले में शामिल पांच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को अदालत में पेश कर दिया गया। आरोपी अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेजा।
पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह थाना प्रबंधक राजौंद इंस्पेक्टर करतार सिंह, एसआई राजबीर सिंह, एएसआई ईश्वर सिंह, लेडी कांस्टेबल सोनिया, कांस्टेबल सतीश देवेंद्र की टीम गश्त करते हुए बस अड्डा नंदकरण माजरा पर मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव के ठेका शराब देशी के केबिन में निशान सिंह चतर सिंह उर्फ छत्र निवासी माजरा बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार करवाते है, जहां अब भी औरतें मौजूद हैं। एएसआई ईश्वर सिंह को सादा कपड़े बदलवा कर एसएचओ ने 500 रुपए के नोट पर छोटे हस्ताक्षर करते हुए फर्जी ग्राहक तैयार करते हुए निशान सिंह के पास भेजा तथा सौदा तय होने पर एक विशेष इशारा पुलिस की तरफ करने को कहा। पुलिस ठेका के नजदीक बिटोड़े की आढ़ में छिप गई, जिन्होंने फर्जी ग्राहक से सिर पर विशेष ढंग से हाथ फेरने का इशारा मिला तो उन्होंने ठेका के केबिन में रेड मारी जहां बलराज नगर कैथल भागल निवासी दो औरतें, चतर सिंह माजरा तथा अनूप निवासी सीसर थाना सदर नरवाना आपत्तिजनक हालत में मिले। थाना राजौंद में अनैतिक देह व्यापार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी निशान समेत सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी निशान के कब्जे से फर्जी ग्राहक द्वारा दिए गए 500 रुपए के हस्ताक्षरशुदा नोट समेत 1400 रुपए बरामद कर कब्जे में ले लिए गए।