पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो लाख 37 हजार बच्चों को दी जाएंगी कृमिनाशक गोलियां

दो लाख 37 हजार बच्चों को दी जाएंगी कृमिनाशक गोलियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृमिसेमुक्ति-बच्चों को शक्ति के आह्वान के साथ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जाखौली अड्डा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से लड़कियों को कृमि नाशक गोलियां खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

शुभारंभ करते हुए डीसी निखिल गजराज ने उन्होंने कहा कि जिले के लगभग 2 लाख 37 हजार बच्चों को कृमि नाशक गोलियां खिलाई जाएंगी। अभियान के तहत जिला के 611 राजकीय विद्यालयों, 3 सहायता प्राप्त विद्यालयों, 319 निजी विद्यालयों, तथा 1264 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 से 19 आयु वर्ग के लगभग दो लाख 37 हजार बच्चों को कृमिनाशक की गोलियां खिलाई जाएंगी। किसी कारणवश कृमि नाशक गोली से वंचित रहने वाले बच्चों को 15 फरवरी को गोलियां दी जाएंगी। सिविल सर्जन डा. वंदना भाटिया ने कहा कि हमारे देश में स्वच्छता की कमी के कारण पेट में कृमि से पीडि़त विश्व भर में सबसे ज्यादा व्यक्ति हैं। मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, खंड शिक्षा अधिकारी साहिब सिंह, विद्यालय की प्राचार्य शशि गुलाटी सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से अभियान शुरू

खबरें और भी हैं...