पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिस मीडिया बनने पर सोम्या सम्मानित

मिस मीडिया बनने पर सोम्या सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयमातागेट स्थित मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में स्कूली छात्रा सोम्या कपिल के मिस मीडिया हरियाणा का खिताब हासिल करने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान रवि भूषण गर्ग और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेंद्र अरोड़ा ने की। इस अवसर पर रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन के जिला प्रधान सुरेंद्र गोयल, किड्स जी स्कूल के डायरेक्टर अतुल शर्मा और स्कूल संरक्षक स्वामी कृष्णानंद ने भी हिस्सा लिया। समारोह में कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कूल की छात्रा सोम्या कपिल को मिस मीडिया हरियाणा का खिताब हासिल करने पर सम्मानित किया गया और स्कूल के डांसिंग स्टार राहुल, अभिषेक और शिवम को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि रवि भूषण गर्ग ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए अति हर्ष का विषय है कि स्कूल की छात्रा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यह मुकाम हासिल किया है। आधुनिक परिवेश में बच्चों को शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेंद्र अरोड़ा एवम प्रधानाचार्य सरोज अरोड़ा ने कहा कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ हर विषय पर गहन जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है ताकि बच्चे समाज के हर क्षेत्र में अपने आप को स्थापित कर सके। मौके पर रीटा मोर, कंचन खुराना, साक्षी नारंग, रीटा अरोड़ा, बिंदु गर्ग सहित सभी स्कूल सदस्य मौजूद थे।

कैथल | सोम्याकपिल के मिस मीडिया हरियाणा का खिताब हासिल करने पर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान रवि भूषण गर्ग सम्मानित करते हुए।

खबरें और भी हैं...