पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर छोटू राम जयंती समारोह की सभी तैयारियां पूरी

सर छोटू राम जयंती समारोह की सभी तैयारियां पूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रहबरेआजमसर छोटू राम जयंती समारोह के भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशाल मंच और पंडाल बनकर तैयार है। मुख्यातिथि के आगमन से लेकर दानी महानुभावों को सम्मानित करने तक की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। संस्था के प्रधान रणबीर सिंह फौजी ने बताया कि 11 फरवरी को सर छोटू राम जयंती के उपलक्ष्य में जाट शिक्षण संस्थान परिसर में गरीबों, उपेक्षितों और किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटू राम जयंती समारोह मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रबंधों का जायजा लेने के बाद कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार मुख्यातिथि विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता खेल र| अभय सिंह चौटाला का आगमन 11 बजे होगा और सर्वप्रथम दीनबंधु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत मुख्यातिथि मुख्य समारोह में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए हरियाणा के प्रसिद्ध लोकगायक नरदेव बैनीवाल अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे और उनके साथ-साथ जाट शिक्षण संस्थान के कालेजों स्कूलों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समारोह में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से अद्भुत छठा बिखरेंगे। पूर्व प्रधान बलवान सिंह कोटड़ा ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

कैथल | तैयारियोंका जायजा लेते संस्था के प्रधान रणबीर िसंह ढुल फौजी अन्य सदस्य।

खबरें और भी हैं...