ओएसडीएवी स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला
कैथल | ओएसडीएवीपब्लिक स्कूल कैथल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य था किशोरों में जीवन कौशल एवं नैतिक मूल्यों का विकास करके उनका सर्वांगीण विकास करना। इस कार्यशाला में प्रश्नोत्तरी कविता, रचना गायन एवं आशु भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें नौवीं दसवीं कक्षा के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यशाला का संचालन किंशुक, सिद्धार्थ, विभूति श्वेता ने किया। ये चारों छात्र इसी आशय से कार्यशाला में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने किशोरों के लिए आयोजित गतिविधियों में हिस्सा लिया था।