भ्रमण पर दी बच्चों को शहर की जानकारी
कैथल | राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल के छात्र बुधवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत भ्रमण पर गए। उन्होंने कैथल के प्रसिद्ध सामाजिक संस्थानों का भ्रमण करके जानकारियां हासिल की। इसमें सुलतान रजिया बेगम का मकबरा, चिल्ड्रन पार्क, हनुमान वाटिका मुख्य रहे। स्कूल प्राचार्या लाभ सिंह लैलर ने बताया कि बच्चों को जीवन में सफल होने के लिए किताबों से बाहर का ज्ञान होना भी चाहिए। इसके लिए उसे अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी होना भी शामिल है। ऐसी जानकारियों के होने से उनका चंहूमुखी विकास होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बच्चों को भ्रमण पर लेकर जाया गया।