पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहीं लगा गोली मारने वाले आरोपियों का सुराग

नहीं लगा गोली मारने वाले आरोपियों का सुराग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | एकतरफा प्यार में अंधे हो चुके प्रेमी द्वारा गत दिवस विवाहित महिला पिंकी को गोली मारने के मामले में पुलिस अभी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है, लेकिन आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छानबीन एवं जांच तेज कर दी है। सिविल लाइन एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजीव के घर उसके कई अड्डों पर पूछताछ की है। छोटी-छोटी जानकारी लेकर आरोपी की तलाश में लगी हुई है। वहीं पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन पिंकी की हालत अभी स्थित बनी हुई है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने पिंकी के बयान पर आरोपी संजीव निवासी फे्डंस कॉलोनी कैथल दो अन्य उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...