मय्यड़ की रैली में कैथल से भी पहुंचेंगे जाट
कैथल | अखिलभारतीय जाट महासभा की बैठक का आयोजन करनाल रोड स्थित कार्यालय में हुआ। बैठक में मय्यड़ में होने वाली रैली को लेकर रणनीति बनाई। रैली में कैथल के जाट समुदाय के लोगों भी भारी संख्या में हिस्सा लेंगे। जिला प्रधान सुभाष बड़सीकरी ने बताया कि जाटों में रैली को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। समुदाय के अधिकतर लोगों को आरक्षण की जरूरत है। कुछ लोगों द्वारा आरक्षण के कार्य में बाधा डाली जा रही है। ऐसे करने वालों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। रैली से आरक्षण मिलने की चिंगारी शुरू होगी।