- Hindi News
- मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र निकालेंगे मोटरसाइकिल रैली
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र निकालेंगे मोटरसाइकिल रैली
और इधर, स्लोगन पट्टी को लेकर प्रचार किया
चुनावआयोगके निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए 23 सितंबर को सुबह 11 बजे स्थानीय आरकेएसडी कॉलेज परिसर से छात्रों की जागरुकता रैली निकाली जाएगी। रैली को एडीसी अरविंद मल्हान नगराधीश डाॅ. पूजा भारती झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली में कॉलेज के छात्र मोटरसाइकिलों पर मतदाताओं को जागरूक करने वाले स्लोगन के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. पूजा भारती ने बताया कि यह जागरुकता रैली आरकेएसडी कॉलेज से शुरू होकर पिहोवा चौक, कमेटी चौक, हिंद सिनेमा, सीवन गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट से होते हुए अशोका सिनेमा रोड, कबूतर चौक से होते हुए न्यू बस स्टैंड रोड से होते हुए लघु सचिवालय परिसर में पहुंचेगी।
डाॅ. पूजा भारती ने बताया कि जिला में चारों विधानसभाओं में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आगामी 15 अक्टूबर को मतदान के दिन सभी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए सभी स्कूलों कॉलेजों में छात्रों की साइकिल रैलियां निकाली जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त कई कॉलेजों में इस विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता सेमिनार भी आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूलों में शिक्षा विभाग के माध्यम से बच्चों में मतदान के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
कैथल|राजकीय उच्चविद्यालय सिरटा में छात्रों द्वारा गांव में मतदान पर जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्रों ने स्लोगन पट्टी को लेकर प्रचार किया। मौलिक मुख्याध्यापक सुरेश कुमार ने रैली को झंड़ी दिखाकर रवाना किया। रैली की देखरेख प्राध्यापक बहादुर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि मतदान हर व्यक्ति के पास बहुत बड़ी शक्ति होती है। जो सभी शक्तियों से बड़ी मानी जाती है। इस शक्ति का प्रयोग करके देश की बागडोर को सही हाथों में सौंपा जा सकता है। रैली स्कूल के मुख्य द्वार से शुरू होकर गांव की सभी गलियों से होते हुए वापस स्कूल पहुंची।