- Hindi News
- स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मांगें पूरी
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मांगें पूरी
कैथल|हरियाणा गर्वमेंटपीडब्ल्यूडी मैकेनिक वर्कर्स यूनियन की मांगों को माने जाने के बाद सोमवार को धरना समाप्त हो गया। वे मांगों को लेकर पिछले काफी समय से धरना पर बैठे थे। जिला प्रधान धर्मचंद्र नैन ने बताया कि अधिकारियों ने कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया था, जिसमें उन्होंने अपनी सभी मांगों को रखा था। अधिकारियों ने काफी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद उन्होंने धरने को समाप्त कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उन्हें एसीपी का लाभ दिया जाए, पिछले एरियर का भुगतान जल्द किया जाए, इंसुलेटेड सूज नियमों के अनुसार नहीं दिए जा रहे हैं, कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 8100 रुपए दिया जाए। ईपीएफ ईएसआई की सुविधा लागू की जाए। पंचायतों के तहत लगे टयूबवेल ऑपरेटरों को 4050 रुपए बैंकों के माध्यम से दिए जाए। उन्होंने सभी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल सिंह, उपप्रधान ओमपाल भाल, सतबीर शर्मा, शिवदत्त शर्मा, रघुवीर सिंह, जगदीश जांगड़ा, रामेश्वर किठाना भी शामिल थे।