पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीचर शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी दंे छात्रों को : कृष्ण मुरारी

टीचर शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दंे छात्रों को : कृष्ण मुरारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल के वार्षिक समारोह में झूमे छात्र

भास्करन्यूज| कैथल

पटेलनगरस्थित ओएसडीएन पब्लिक स्कूल का 10वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्यातिथि पुलिस कप्तान कृष्ण मुरारी ने शिरकत की जबकि समारोह की अध्यक्षता आॅल इंडिया प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कुलभूषण शर्मा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इसके बाद विद्यालय के प्रिंसिपल महीपाल कौशिक ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों से संस्था शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कर रही है। उन्होंने विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं टीचरों की उपलब्धियां भी गिनवाई। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियंका तनेजा अंजू मित्तल ने किया। इसके बाद मुख्यातिथि पुलिस कप्तान कृष्ण मुरारी ने कहा कि शिक्षा मानव ही तीसरी आंख है।

इसलिए टीचरों को चाहिए कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दें। क्योंकि शिक्षा संस्कारों के संगम से ही विद्यार्थी एक अच्छा नागरिक भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के अलावा भी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान प्रधान रवि भूषण गर्ग, पूर्व प्रधान वरुण जैन, ब्रह्म कल्याण समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा, मा. नौहरिया राम ने भी समारोह को संबोधित किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से केवल बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है बल्कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है।

कैथल| अव्वलआए विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि।

खबरें और भी हैं...