पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाली आरसी, डीएल बनाने का आरोपी भेजा जेल कागजात तैयार करने के उपकरण बरामद

जाली आरसी, डीएल बनाने का आरोपी भेजा जेल कागजात तैयार करने के उपकरण बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरीशुदागाड़ियोंकी जाली आरसी तैयार कर वाहन बेचने तथा जाली हेवी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करने में प्रयुक्त सामान को सीआईए टू ने बरामद कर लिया है। रिमांड पर चल रहे आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कंप्यूटर सीपीयू, एलसीडी, प्रिंटर, प्रिंटर स्केनर, माउस मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया है। बरामदगी के बाद आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश कर दिया गया। न्यायालय के आदेश अनुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

सीआईए-टू के एएसआई राजकुमार की टीम ने प्यौदा निवासी वेदप्रकाश की शिकायत पर नाकाबंदी के दौरान पांच फरवरी को तितरम मोड़ से आरोपी अमित निवासी कसान को काबू कर उसके कब्जे से एक सेंट्रो गाड़ी बरामद की थी। गाड़ी के डैशबोर्ड से वेदप्रकाश के नाम से गाड़ी की जाली आरसी बरामद की गई। वेदप्रकाश एक छोटी गाड़ी लेने के लिए अमित निवासी कसान से मिला था, जिसकी अपने गांव के बस अड्डा पर फोटोस्टेट लेमिनेशन की दुकान है। अमित ने उसे एक सेंट्रो गाड़ी दिखाई जो साफ-सुथरी दिख रही थी, लेकिन गाड़ी के कागजात मालिक के बारे में नहींं बताया और कहा कि 50 हजार रुपए लेकर पांच फरवरी को तितरम मोड़ पर जाना। वह गाड़ी गाड़ी के कागजात भी उसके नाम बनाकर दे देगा।

इतनी जल्दी कागजात बनवाने की बात उसे हजम नही हुए तथा शक हुआ कि वह चोरीशुदा या फाइनेंस की गाड़ी के जाली कागजात तैयार करके उसे धोखाधड़ी पूर्वक बेचना चाहता है। पुलिस पूछताछ पर आरोपी ने कबूला कि वह अपने साथी रामप्रसाद निवासी सोनीपत के साथ मिलकर लोगों के जाली ड्राइविंग लाइसेंस, चोरीशुदा फाइनेसशुदा गाडिय़ों की जाली आरसी बनाकर बेचने का धंधा करते है। यह वाहन उसे रामप्रसाद ने बेचने के लिए दिया था। छह फरवरी को आरोपी अमित का न्यायालय से नौ फरवरी तक तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया, परंतु कई स्थानों पर दबिश देने उपरांत आरोपी रामप्रसाद काबू नहीं सका, जबकि आरोपी अमित के कब्जा से पुलिस ने जाली आरसी तैयार करने में प्रयुक्त कंप्यूटर सीपीयू, एलसीडी, प्रिंटर, प्रिंटर, स्केनर, माउस, बरामद कर कब्जे में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...