पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनआईआईएलएम में स्टार्टअप कार्यक्रम में बच्चों को किया प्रेरित

एनआईआईएलएम में स्टार्टअप कार्यक्रम में बच्चों को किया प्रेरित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|कैथल स्थितएनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में आज हरियाणा राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित हरियाणा चैप्टर के तत्वाधान में बिजनेस आइडियाज पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के डायरेक्टर फाइनेंस केपी पात्रा ने सैक टीम की कोर्डिनेटर नितिका खुराना के साथ सैक मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेरोजगारी को कम करने के लिए युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की 16 टीमों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें हर टीम में चार छात्र रहें। छात्रों ने ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर लेबररस, कैपिंग आदि विषयों पर अपने अपने बिजनेस आइडियाज को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

खबरें और भी हैं...