पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 मामलों में 21,50,080 रुपए किए बरामद

19 मामलों में 21,50,080 रुपए किए बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|एसपी कृष्णमुरारी ने बताया कि नवंबर माह के दौरान विभिन्न 19 मामलों में 21 लाख 50 हजार 80 रुपए बरामद किए गए। इसी दौरान आबकारी अधिनियम के चार मामलों में 20 अवैध बोतल शराब तथा मादक पदार्थ रोकथाम अधिनियम के तीन मामलों में तीन किलोग्राम चुरापोस्त, डेढ़ किलोग्राम गांजा तथा 4 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस दौरान हत्या के प्रयास का मामला भी निपटाया गया। उन्होंने बताया कि नवंबर माह के दौरान लूट के मामले में 12 हजार 550 रुपए, धोखाधड़ी के दो मामले में 3 लाख 65 हजार रुपए, चोरी के 11 मामलों में 16 लाख 14 हजार 250 रुपए, भारतीय दंड संहिता की धारा 411 के दो मामलों में एक लाख 28 हजार रुपए तथा जुआ अधिनियम के तीन मामलों में 30 हजार 330 रुपए बरामद किए गए।