- Hindi News
- बच्चों ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेक मांगी मुरादें
बच्चों ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेक मांगी मुरादें
कैथल|आर्यव्रत पब्लिकस्कूल देवबन, खेड़ी शेरू के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत बच्चों ने अमृतसर ब्यास में स्थित धार्मिक स्थलों की यात्रा की। अमृतसर में बच्चों ने भारत-पाक सीमा, स्वर्ण मंदिर, जलियावाला बाग का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान गुरमीत ने सभी ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की बच्चों को विस्तारपूर्वक जानकारी से अवगत कराया। प्रवीन कुमार ने बताया कि ऐतिहासिक धार्मिक भवनों को देखने से जहां बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है, वहीं उनकी ऐतिहासिकता के प्रति रुचि भी बढ़ती है। इसी दौरान सोनिया ने भी बच्चों को इन स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्या ने बच्चों को बताया कि भविष्य में ऐसी शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। बच्चों को प्रत्यक्ष रूप से धार्मिक ऐतिहासिक भवनों की जानकारी प्राप्त हो सके।