- Hindi News
- मानव सेवा समिति ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे
मानव सेवा समिति ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे
कैथल|अखिल भारतीयमानव सेवा समिति इकाई कैथल की ओर से वार्षिक समारोह हुआ। इस दौरान 150 जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शुगर मिल की प्रबंध निदेशक सुभिता ढाका उपस्थित हुईं। जबकि राजश्री ढुल, डॉ. जयंती शर्मा, सतविंद्र कौर शाह, सरोज अरोड़ा और कुमारी रीटा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ. संजीव थरेजा ने किया। शुगर मिल की एमडी ने कहा कि समाज सेवी संस्थाओं को ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग देना चाहिए। समाजसेवी संस्थाओं के छोटे से प्रयास से सर्दी के मौसम के कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। समिति अध्यक्ष डॉ. बीरबल दलाल ने कहा कि ऐसे समारोह से पहले जरूरतमंद लोगों का चयन किया गया। इन लोगों को कूपन दिए गए थे। इस दौरान होली चाइल्ड स्कूल कैथल के बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि द्वारा इन बच्चों स्टाफ सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन सतपाल गुप्ता, उपचेयरमैन जोगिंद्र ढुल, उपाध्यक्ष अमित चौधरी, महासचिव आरपी बंसल, सचिव अशोक अरोड़ा, कैशियर मदन लाल मित्तल, बृजलाल मित्तल, अर्जुन लाल गेरा, लाजपत राय सिंगला, आरडी अरोड़ा, डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ. पवन थरेजा, प्रवीण प्रजापति, कुलदीप पुनिया, सुरेंद्र ग्रोवर और संतोष गोयल उपस्थित थे।