पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटरकार्ड बनवाने की अलख जगाई

वोटरकार्ड बनवाने की अलख जगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकतंत्रकीमजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने के साथ-साथ मतदाताओं की सक्रिय हिस्सेदारी भी जरूरी है। लोगों को मतदाता सूचियों के पुन:रीक्षण कार्यक्रम के बारे में जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

डीसी केएम पांडुरंग ने मंगलवार को स्थानीय कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से विद्यार्थियों की मतदाता जागरुकता साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करने के पश्चात दी। रैली में लगभग 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2015 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्तियों तथा किसी कारणवश मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने से वंचित रहे पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में 16 दिसंबर तक दर्ज किए जाएंगे। जिन पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में किसी वजह से दर्ज होने से छूट गए हैं, नाम में कोई अशुद्धि हो तो वे 16 दिसंबर तक संबंधित फार्म भरकर चुनाव कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की जागरुकता के लिए मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों से अपना नाम मतदाता सूचियों में दर्ज कराने की अपील की।

जागरुकता साइकिल रैली विद्यालय से चलकर पिहोवा चौक, लघु सचिवालय, ढांड रोड, पेहवा चौक तथा वापस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगराधीश रीगन कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रोहताश बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी डा. अशोक कुमार, चुनाव नायब तहसीलदार दिनेश कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर सिंह मान शमशेर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी साहब सिंह, प्राचार्य सतीश कक्कड़, जिला परियोजना संयोजक सुरेंद्र मोर मौजूद रहे।

मतदाता जागरुकता रैली को रवाना करते डीसी केएम पांडुरंग।