छात्रों ने हरियाणवी नृत्य से बिखेरे रंग
न्यूटनपब्लिकस्कूल का 9वां वार्षिक उत्सव मंगलवार को मनाया गया। स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि भाजपा नेता रवि भूषण गर्ग ने रिबन काटकर किया। विशेष अतिथि के रूप में जगदीश कुमार एएसडीई, पीडब्ल्यूडी विभाग गुहला मौजूद रहे। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कक्षा नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों ने हरियाणवी, पंजाबी डांस पेश कर खूब तालियां बटोरी। वहीं चौथी एवं पांचवीं कक्षा के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर दी गई कोरियोग्राफी ने सारा कार्यक्रम देशभक्ति के वातावरण में रंग दिया। समापन अवसर पर कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले एवं साल भर में विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्यातिथि एवं अन्य स्कूल स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के मैनेजर प्रवीण प्रजापति ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए स्कूल भविष्य में भी अपना योगदान देता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शेर सिंह , प्रधान सूबेदार भागचंद, प्रिंसीपल रेखा, प्राइवेट स्कूल वेल्फेयर एसोसिएशन के राज्य महासचिव जोगिन्द्र ढुल, सत्यजीत सैनी, कुलदीप पूनिया, वरुण जैन, महीपाल शर्मा, बलिन्द्र संधू, खुशी राम दलाल, नरेन्द्र पठानियां, प्रेमचंद शर्मा, अशोक अरोड़ा, गीता, रीना, अनुराधा, अनू, रेखा, सुनीता मौजूद थे।
न्यूटन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते छात्र।