- Hindi News
- नेपाल दूतावास के माध्यम से जयराम को परिजनों के पास भिजवाया
नेपाल दूतावास के माध्यम से जयराम को परिजनों के पास भिजवाया
जिलाबालसंरक्षण समिति द्वारा जय राम नामक बच्चे को नेपाल दूतावास के माध्यम से डीसी केएम पांडुरंग की अध्यक्षता में परिजनों से मिलाया गया। बाल कल्याण समिति जींद ने गत 26 नवंबर 2014 को जयराम को बाल कल्याण समिति कैथल भेजा।
बाल कल्याण समिति ने बच्चे को अस्थाई रूप से बाल उपवन आश्रम में भेज दिया तथा इसके पश्चात समिति द्वारा बच्चे की काउंसलिंग की गई। समिति के संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि समिति द्वारा नेपालवासी जयराम के बड़े भाई के फोन पर संपर्क किया गया तथा परिजनों को कैथल बुलाया गया। पांच दिसंबर 2014 को गुमशुदा जयराम का भाई जयमंगल उसके मामा का लड़का श्याम यादव अपनी एवं अपनी बुआ की नागरिकता पहचान पत्र के साथ बच्चे को लेने के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय पहुंचे। सभी कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद जयराम को उसके परिजनों के साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद समिति ने निर्णय लिया कि जयराम नेपाल देश से संबंध रखता है इसलिए उसे उसके परिजनों को सौंपने की जिम्मेदारी उक्त देश के दूतावास की है।
8 दिसंबर को दिल्ली नेपाल दूतावास पहुंचे
इसकेबाद जिला बाल संरक्षण समिति की तरफ से संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह बाल कल्याण समिति सदस्य राजकुमार पवन बच्चे को लेकर आठ दिसंबर को नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में पहुंचे बच्चे को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके उपरांत बच्चे के विषय में जानकारी प्राप्त करके सभी दस्तावेजों की जांच पूरी करने के बाद अधिकारियों ने जयराम को उसके परिजनों को सौंप दिया। वहां के अधिकारियों ने जिला बाल संरक्षण समिति के प्रयासों की प्रशंसा की इस कार्य के लिए जयराम के परिजनों ने समिति का धन्यवाद किया।