पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को योग के नियम तरीके बताए

बच्चों को योग के नियम तरीके बताए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | आर्टऑफ लिविंग संस्था द्वारा हिंदू गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योगाथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को योग के नियमों और उनको करने के तरीकों की जानकारी दी। डॉ. राजेश सीकरी ने बताया कि मनुष्य के लिए स्वस्थ शरीर सबसे बड़ा धन है। इसे बनाकर रखने के लिए योग उत्तम दवा है। जो लंबे समय तक शरीर में किसी भी बीमारी का प्रवेश नहीं होने देती। हमें योग को सीख कर दूसरों को भी सिखाना चाहिए ताकि पूरा देश स्वस्थ हर सकते। उन्होंने कहा कि योग को करने के लिए हमें किसी भी प्रकार का कोई खर्च नहीं करना होता है। सिर्फ सुबह के समय कुछ मिनटों का त्याग करके योग क्रियाएं अपनानी है। शिविर में मोनिका कौशिक, पीयूषव चौधरी, मंजू, मीनाक्षी, राजश्री, रोबिन चुघ मौजूद थे।