खेत से हजारों रुपए की धान चोरी
कैथल | रातके समय अज्ञात व्यक्ति खेतों से हजारों रुपए मूल्य की धान चोरी कर ले गया। कलायत थाना पुलिस को गांव खरकपांडवा निवासी रमेश ने शिकायत में आरोप लगाया कि गांव स्थित उसके खेतों में करीब छह क्विंटल धान रखी हुई थी। रात के समय चोर उसकी धान को एक कैंटर में भर कर ले गए। उसे इस बात का पता अगले दिन चला। ईएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।