भारत धर्म निरपेक्ष देश है : गौतम
कैथल | अनुसूचितजाति एवं पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच की बैठक जवाहर पार्क में संपन्न हुई। बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। जनसंघर्ष मंत्र हरियाणा के जिला कैथल-कुरुक्षेत्र प्रधान फूल सिंह गौतम ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। यहां पर हर धर्म के लोग रहते हैं। सभी लोगों को अपने धर्म के प्रति कार्य करने की छूट है। बैठक में रामेश्वर फौजी, रमेश कुतुबपुर, ईश्वर गुहला, सुरेश टांक, महाबीर सिरसवाल, लाडी बागड़ी, हरपाल टोहाना मौजूद थे।