समाज को जागरूक करेगा युवा वर्ग
कैथल | नेहरूयुवा केंद्र के तत्वावधान में लघु सचिवालय के सभागार में थीम बेस अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 80 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनको अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में सहयोग कर सकते हैं। युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आकर सरकार प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में गांवों में टायलेट बनवाने का कार्य जोरों से चला हुआ है। जो हमारे देश की बड़ी समस्याओं में शामिल है। इस समस्या को मिलकर दूर किया जा सकता है। लोगों में अब भी जागरुकता की कमी दिखाई दे रही है। जिसे दूर करके ही समाज का सुधारा जा सकता है। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वक सुरेंद्र गौड़ ने केंद्र की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर फूल कुमार, जगमति मलिक, सुमन, मनीष रानी, यशपाल ने भी सहयोग दिया।