पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तुम जिंदगी से जीते नहीं पर लड़े तो थे, ये बात कम नहीं कि जिद पर अडे़ तो थे

तुम जिंदगी से जीते नहीं पर लड़े तो थे, ये बात कम नहीं कि जिद पर अडे़ तो थे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमें नाज है ऐसे बहादुर जवानों पर : एसपी

एसपीने कहा कि हनुमन एक बहादुर सिपाही थे। जो खुद ही संघर्ष वाले क्षेत्रों में पोस्टिंग लेता रहा है। ऐसे जवानों पर हमें नाज है। नवीन मल्होत्रा ने कहा कि ऐसे बहादुर जवान को पूरा देश सलाम करता है। ऐसे बहादुर जवानों के कारण ही हम सुख की नींद सोते हैं। हमारे जवान 20 हजार फुट की ऊंचाई पर बर्फ में अपने देश की रक्षा करते हैं। पूरा देश हनुमन के परिवार के साथ हैं। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

शहीद स्मारक पर लांस नायक को दी श्रद्धांजलि

कैथल|शहर के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल लांस नायक हनुमनथप्पा कोपड़ को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। एसपी कृष्ण मुरारी ने कहा कि सियाचीन में छह दिन बर्फ के नीचे रहने के बाद लांस नायक हनुमनथप्पा जिंदा निकाले गए। लेकिन अस्पताल में ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हनुमन तो बर्फ के नीचे भी छह दिन तक जिंदा रहे, लेकिन निकालने के बाद हम बहादुर जवान को बचा नहीं सके।

खबरें और भी हैं...