पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक बाइक की टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा घायल

ट्रक-बाइक की टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतसेलौट रहे चाचा-भतीजा की बाइक को बालू गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। अचानक टक्कर लगने से भतीजा उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिसके ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। हादसे में 18 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। जबकि चाचा घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

खरक पांडवा निवासी राजपाल ने शिकायत में बताया कि गुरुवार को खेत का काम निपटाने के बाद वो अपनी भतीजे सतीश के साथ घर लौटे रहे थे। इस दौरान तेज गति और लापरवाही से आने वाले ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भतीजा सतीश सड़क पर जा गिरा और उसके ऊपर से तेज गति ट्रक निकल गया। चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मद्द से उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। चालक के लापरवाही के कारण हुए हादसे में वो घायल हो गया।

ट्रक चालक को जल्द करेंगे गिरफ्तार

एएसआईकर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा राजपाल की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सतीश ओपन बोर्ड से कर रहा था पढ़ाई

राजपालने बताया कि सतीश ओपन से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ-साथ अपने परिजनों के खेत घर में काम हाथ बटाता था। वो अपने माता-पिता को दो भाई है। सतीश का व्यवहार भी गांव में बहुत अच्छा बताया जा रहा है। सतीश के घर पर सांतवना देने वालों का तांता लगा हुआ। इस सूचना से सभी को भारी दुख पहुंचा है।

खबरें और भी हैं...