पास से बाइक घुमा झपट ले गए ढाई तोले की चेन चिल्लाती रह गई महिला
देवबनगांव की केलो देवी अपने घर से हैंडपंप पर जाने के लिए निकली। समय सुबह के साढ़े 11 बजे का था। तभी जाखौली की ओर से एक बाइक आती है और महिला के पास आकर युवक उसे फिल्मी अंदाज में वापस घुमा लेता है।
युवक के करतब को देखकर महिला हैरानी में थी। तभी युवक ने गर्दन घुमाई और हाथ निकालते हुए गले से चेन छीनते हुए बाइक भगाकर ले गए। ऐसा होते महिला चिल्लाई लेकिन जब तक कोई कुछ करता तब तक युवक वहां से बाइक तेज गति लेकर उनकी आंखों से ओझल हो चुका था। महिला की शिकायत पर तितरम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चेन झपटने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने परिजनों को बताया कि वो आरोपी की तलाश कर रही है। देवबन गांव निवासी केलो देवी ने शिकायत में बताया कि जाखौली की तरफ से बाइक पर एक युवक आया। उसने उसके पास आकर अपनी बाइक को वापस जाखौली की तरफ घुमाया। उसकी चेन की ढाई तोले की थी, जो आज करीब 60 हजार रुपए कीमत की है। एएसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस