पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना अनुमति काटी कॉलोनी, मामला दर्ज

बिना अनुमति काटी कॉलोनी, मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | सिटीथाना पुलिस ने जिला टाउन प्लानर की शिकायत पर एक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने बिना अनुमति के कॉलोनी काट दी। जिला टाउन प्लानर सत्यवीर सबरवाल ने शिकायत में बताया कि डोगर पट्टी कैथल क्षेत्र में आधा एकड़ भूमि पर कॉलोनी बनाकर प्लाट काटे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव कुमार ने कॉलोनी काटने के लिए तो विभाग से अनुमति ली है और ही किसी कंपनी की अथॉरिटी उसके पास है। इसके बावजूद उसने कॉलोनी बनाकर प्लाट काटे और उन्हें दूसरों को बेचा। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि डीटीपी कार्यालय की ओर से आई लिखित शिकायत पर कैथल निवासी गौरव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...