एंटी करप्शन की बैठक में पहुंचेंगे एसपी
कैथल | एंटीकरप्शन एंड सोशल वेल्फेयर हरियाणा जिला शाखा की मासिक बैठक जिला कार्यालय में 14 फरवरी को आयोजित होगी। इसमें मुख्यातिथि एसपी कृष्ण मुरारी होंगे और अध्यक्षता जिला प्रधान नरेश कुमार करेंगे। जिला महासचिव मनोज बंसल ने सभी पदाधिकारियों सदस्यों को बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।