बीजेपी लागू कर रही है जनविरोधी नीतियां : बोबी मान
पाई | कैथलविधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में होने वाली जींद रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता बोबी मान ने क्षेत्र के कई गांवों को तूफानी दौरा कर ग्रामीणों को रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया। गांव पिलनी में पहुंचने पर बोबी मान का स्वागत किया गया। मान ने कहा कि किसानों और गरीबों के साथ किए जा रहे अत्याचार का बदला लेने भाजपा पार्टी को सही रास्ते पर लाने के लिए कांग्रेस पार्टी जींद में जनचेतना आक्रोश रैली द्वारा के माध्यम से भाजपा पार्टी को चुनाव से पहले किए गए वादों और किसान गरीब व्यक्ति को उसका हक दिलवाने के लिए आयोजित कर रही है।