पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकर्ता का जिम्मा है सरकार की योजनाओं काे जनता तक पहुंचाना : हजवाना

कार्यकर्ता का जिम्मा है सरकार की योजनाओं काे जनता तक पहुंचाना : हजवाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | गांवबरोट के जांगड़ा चौपाल में जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सुभाष हजवाना ने कहा कि हम सब पार्टी के एक आम कार्यकर्ता हैं। हमें सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि सबको इसका लाभ मिल सके। जब से सीएम विंडो की शुरुआत हुई है तब से आमजन को बेहद लाभ हुआ है। सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन से लोगों को जागरूक किया है। पिछली सरकारों की तरह हमें अपने आप को मजबूत नहीं बल्कि इस समाज को मजबूत करना है ताकि देश को मजबूत किया जा सके। जो सपना हमारे क्रांतिकारियों ने देखा था उसको पूरा किया जा सके। गांव में सभी विकास कार्यों को तेजी से करवाया जाएगा तथा गांव में जो भी समस्याएं हैं उन्हें शीघ्र ही दूर किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता फकीरचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान की हितैषी सरकार है।

कैथल | बरोटगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रधान सुभाष हजवाना।

खबरें और भी हैं...